सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम ग्राम निवऊआ के समीप खेतों से भूसा लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर सवार की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्राम नगला चेतराम निवासी निवासी चिंतामणि (18) और भूरे मंगलवार की दोपहर भूसा भरकर खेतों से घर ले जा रहे थे। मार्ग में ग्राम निवऊआ के समीप एचटी लाइन की चपेट में ट्रैक्टर आ गया। जिससे उस पर सवार चिंतामणि और भूरे दोनों ही गंभीर रूप से झुलस गया। मामले की जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चिंतामणि को मृत घोषित कर दिया। जबकि भूरे को रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।