फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kasganj News: बाइक सवार ने ट्रैक्टर एजेंसी संचालक को रौंदा, हादसा देख कांप गए लोग

Tue, 20 Feb 2024 09:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

 ट्रैक्टर एजेंसी संचालक रास्ते में एक जगह रुक गए थे। उसी समय पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।  
 
विज्ञापन
accident demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा में दरियावगंज मार्ग पर सड़क हादसे में कस्बे के ट्रैक्टर एजेंसी संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 नगर के मोहल्ला केवल सब्जी मंडी निवासी ट्रैक्टर एजेंसी संचालक हरिओम गुप्ता (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को ट्रैक्टर एजेंसी की ब्रांच दरियावगंज पर गए हुए थे। शाम को एजेंसी को बंद कर वापस बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में वह पेशाब के लिए रूक गए। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हादसे पर अन्य राहगीर भी एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्हें पटियाली अस्पताल पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें एटा रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर एटा निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस आ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत पर कस्बा के व्यापारियों ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें