फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज के पूर्वी गेट पर सांड़ों की लड़ाई से सहमे सैलानी, आधे घंटे तक मची रही अफरातफरी

Wed, 02 Nov 2022 09:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल के पूर्वी गेट पर मंगलवार शाम को सांड़ों ने दहशत फैला दी। पाठक प्रेस के पास दो सांड़ भिड़ गए, जिससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही।  
विज्ञापन
काफी देर तक हुई सांड़ों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के अंदर पर्यटक बंदरों से परेशान हैं, बाहर आवारा कुत्तों और सांड़ से। मंगलवार शाम को ताजमहल पास पाठक प्रेस के सामने पूर्वी गेट पर दो सांड़ भिड़ गए। घटना ताज पूर्वी गेट की है। इससे आधे घंटे तक सैलानियों में इससे अफरातफरी मची रही। सैलानियों ने बचने के लिए दुकानों में शरण ली। दुकानदारों ने पानी डाला और डंडों, लाठी से सांड़ भगाए। 

सैलानियों के मुसीबत बने सांड़

बैरियर पर खड़े पुलिसकर्मी भी सांड़ों की लड़ाई को देखकर दूर हो गए। बता दें कि ताजमहल पर लगातार सांड़ और बंदरों का उत्पात बढ़ रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री की ताज यात्रा के दौरान भी वीआईपी काफिले के सामने सांड़ आ गया था। नगर निगम ने यहां कैटल गार्ड लगाए, लेकिन अब इनकी संख्या कई गुना बढ़ गई है, जो सैलानियों के लिए मुसीबत भरा है।

टिकट नहीं मिलने पर पर्यटक हुए परेशान

ताजमहल पूर्वी गेट स्थित टिकट विंडो पर दोपहर में लाइन ट्रिप होने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पर्यटकों को टिकट नहीं मिल सके। पर्यटक इससे परेशान हो उठे। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पांच मिनट के लिए ही बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। पर्यटकों को अधिक परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें