फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल की सुरक्षा में सेंध, रॉयल गेट की छत पर पहुंचे तीन सैलानी, सीआईएसएफ ने पकड़ा

Fri, 02 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सीआईएसफ के कमांडेंट राहुल यादव ने बताया कि जिस क्षेत्र में पर्यटक छत पर चढ़े थे उसे एएसआई ने प्रतिबंधित घोषित नहीं किया
है। उनके पास वैध टिकट था। सुरक्षा के लिए यह कोई गंभीर मसला नहीं है।
 
विज्ञापन
छत पर पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल की सुरक्षा में गुरुवार को तीन सैलानियों ने सेंध लगा दी। ताजमहल के रॉयल गेट से जुड़े मेहराबों की छत पर तीनों पर्यटक पहुंच गए और नृत्य की मुद्रा में उन्होंने फोटोग्राफी कराई। 

विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्र में पहुंचने पर सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर ने उन्हें पकड़ा और कंट्रोल रूम ले गए। पूछताछ पर तीनों ने बताया कि उन्हें ताजमहल में छत पर प्रवेश पर प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। उनसे अनजाने में गलती हुई है। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एक साल में यह तीसरा मौका है जब ताजमहल में दीवार पर चढ़कर पर्यटकों ने छत पर पहुंचकर सुरक्षा में सेंध लगाई है।

सीआईएसफ के कमांडेंट राहुल यादव ने बताया कि जिस क्षेत्र में पर्यटक छत पर चढ़े थे उसे एएसआई ने प्रतिबंधित घोषित नहीं किया है। उनके पास वैध टिकट था। सुरक्षा के लिए यह कोई गंभीर मसला नहीं है।
विज्ञापन


पार्किंग में हो रही ताज टिकट की अवैध बिक्री
ताजमहल की दोनों पार्किंग में ऑनलाइन टिकटों की अवैध बिक्री शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार को कई पर्यटक ऑनलाइन टिकट का प्रिंटआउट लेकर ताजमहल पहुंचे तो एएसआई कर्मचारियों ने इसकी जानकारी की। पर्यटकों ने बताया कि उन्हें पार्किंग में यह टिकट ज्यादा दामों पर दिए जा रहे हैं। मामले में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने थानाध्यक्ष शाहगंज को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें