फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला मित्र के साथ ताज का दीदार करने आया था पर्यटक, होटल के कमरे में मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 23 Apr 2026 03:00 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ईदगाह क्षेत्र स्थित एक होटल में कर्नाटक के पर्यटक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ईदगाह स्थित होटल ताज पैलेस में बुधवार रात को एक पर्यटक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पर्यटक अपनी महिला मित्र के साथ ताजमहल घूमने आए थे। पुलिस के मुताबिक मृतक 38 वर्षीय सुब्रमणि हैं। वे कर्नाटक के रहने वाले थे। शाम को वह अपनी महिला मित्र के साथ घूमने के लिए गए थे। बाद में होटल आ गए। महिला किसी काम से होटल के कमरे से बाहर गई थी। इसी बीच पर्यटक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।बपुलिस घटना के कारण की जांच में लगी हुई है। एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता का कहना है कि परिजन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें