फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के मुख्य गुंबद पर आज से पर्यटकों का प्रवेश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल में आज शनिवार से सोमवार तक पर्यटक शाहजहां-मुमताज की कब्र वाले मुख्य मकबरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। 15 अगस्त तक नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा के कारण ताजमहल पर 75 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंच रहे थे, जिस वजह से पर्यटकों और स्मारक की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि शनिवार, रविवार और सोमवार को पर्यटक चमेली फर्श से ऊपर मुख्य मकबरे में नहीं जाएंगे। इस मकबरे के लिए सामान्य दिनों में 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क था, पर नि:शुल्क प्रवेश के दौरान गुंबद पर भारी भीड़ पहुंच रही थी, जिससे पर्यटकों के नीचे गिरने, हादसे की आशंका थी।
शुक्रवार को भारी भीड़ के कारण आगरा किला में दोपहर में पर्यटकों का प्रवेश बंद करना पड़ा। इसे देखते हुए तय किया गया कि 13 से 15 अगस्त तक ताज के मुख्य गुंबद पर प्रवेश बंद रहेगा। इन तीनों दिन चमेली फर्श की सीढ़ियों को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। पर्यटक चमेली फर्श, मेहमान खाने और मस्जिद की ओर घूम सकते हैं।
विज्ञापन

पांच साल पहले 31 दिसंबर 2017 को एएसआई ने मुख्य मकबरे में पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया था। तब भी 50 से 75 हजार तक पर्यटक हर दिन पहुंच रहे थे। हालांकि बाद में अगले दिन ही इसे खोल दिया गया, पर इससे सबक लेते हुए मुख्य गुंबद पर स्टेप टिकटिंग यानी 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया गया। तब से अब तक पर्यटकों की सीमित संख्या ही मकबरे पर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें