एक सप्ताह का पर्यटन एवं विरासत पर प्रशिक्षण संपन्न
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में आयोजित किये गए पर्यटन एवं विरासत पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम (प्रशिक्षण) के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद, विवि के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र प्रदान किये| विभाग प्रचारक आनंद ने कहा कि आगरा के पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने वाले गाइड, फोटोग्राफर, ट्रेवल प्लानर को पर्यटक को सही जानकारी देनी चाहिए | ब्रज की लोक कलाओं गॉव की संस्कृति आदि से पर्यटकों को अवगत कराएँगे तो उनका आगरा में पर्यटकों का प्रवास और ठहराव बढ़ेगा, आगरा का पर्यटन उद्योग ऊंचाइयां प्राप्त करेगा|
सहायक निदेशक डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग में आगरा के साहित्यकार, स्वत्रंतता सेनानियों, चम्बल सफारी, कीठम झील, सूरकुटी, ग्रामीण क्षेत्र का पर्यटन, आगरा का इतिहास से संबंधित जानकारियां प्रदान की गईं |
विवि के डीन प्रबंधन प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि महिलाएं एक नवाचार के अंतर्गत कुछ कर सकती हैं जैसे कि देश-विदेश से आने वाले महिलाओं के लिए अलग से टूर पैकेज स्थापित करना। उनके लिए टैक्सी सर्विस उपलब्ध कराना। उनके लिए विशेष होटल उपलब्ध कराना | साथ ही उन्होंने स्थानीय खानपान को पर्यटकों के समक्ष रखने पर जोर दिया, पर्यटक यहां की स्थानीय खानपान की पसंद करेगा |
कार्यक्रम में सुशील कुमार यादव ने धन्यवाद दिया। इसमे अजय वर्मा, रोहताश कुमार, इशिता मित्तल, मानव अग्रवाल, डोली आदि का विशेष सहयोग रहा |