फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्या का प्रयास, लूट व अन्य आरोपों में टोरेंट कर्मचारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हत्या का प्रयास, लूट व अन्य आरोपों में एडीजे-12 महेंद्र कुमार ने टोरेंट के पांच कर्मचारियों को अदालत में तलब करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

थाना शाहगंज क्षेत्र के गड्ढा हमीद नगर निवासी इमरान ने अदालत में वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि उनकी फैक्टरी में टोरेंट का बिजली मीटर लगना था। जिसके लिए टोरेंट पावर में आवेदन किया। 12 फरवरी 2019 की दोपहर 1:30 बजे टोरेंट पावर कर्मी नितिन शर्मा, सुरेश पांडेय, आकाश सक्सेना, राजेंद्र गुप्ता और देवपति ने उनकी फैक्टरी पर आ गए। मीटर लगाने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की। रसीद की मांगने पर गाली गलौज देने लगे। विरोध पर सभी मिलकर उन्हें जमीन पर गिरा लिया। मारपीट कर उनकी जेब में रखे रुपये लूट लिए। कारीगर शाहरुख बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। जान से मारने की नीयत से उसके सिर में पेच घुसा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें