फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हर-हर गंगे बोल गंगा में लगाई डुबकी

Sun, 10 Aug 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कासगंज। श्रावण पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। दान-पुण्य कर मां गंगा की पैरावनी, पूजा अर्चना, दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। तीर्थनगरी सोरोंजी के लहरा गंगा घाट, हरि की पौड़ी गंगा घाट, कछला गंगा घाट एवं गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगा घाट पर तड़के से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे।आसपास के जिलों समेत पड़ोसी राज्य राजस्थान और मध्यप्रदेश के इलाके से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरि की पौड़ी घाट और कछला गंगा घाट पर पहुंचे। घाटों पर शाम तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। वहीं गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। तमाम श्रद्धालु पूर्णिमा तिथि पर अपने बच्चों के मुंडन करा रहे थे। पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए घाट पर अनुष्ठान आयोजित किए। गंगा का जलस्तर अधिक होने से श्रद्धालुओं ने किनारे पर ही स्नान किया। श्रावण पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तीर्थ पुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अपने बच्चों का मुंडन करवाए और प्रसाद बांटा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा का चुनरी मनोरथ कर आरती की। गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी और शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया। परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को अनाज, कपड़ा, पैसा आदि दान किया।श्रद्धालुओं ने गंगास्नान के बाद वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह की आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया। अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा। तीर्थनगरी के अन्य मंदिरों रघुनाथजी, बालाजी दरबार, मानस मंदिर, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, सिद्ध विनायक, श्याम वराह मंदिर, द्वारिकाधीश, गंगा माता, पंच महाशक्ति आदि मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें