फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टोल फ्री नंबर, गन्ना किसान पूछ सकते हैं समस्या का निदान

Tue, 05 Dec 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गन्ना विभाग ने किसानों की समस्या के निदान के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। इसके साथ ही व्हाट्स एप नंंबर भी जारी किया गया है। जिन पर किसान अपनी शिकायत दर्ज कर समस्याओं का निदान पा सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी ओउम प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्या निदान के लिए गन्ना विकास परिषद, न्यौली चीनी मिल, गन्ना समिति पर किसान हेल्प डेस्क खुली हुई हैं। जिन पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001213203 और व्हाट्स एप नंबर 7081202121 पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। गन्ना सर्वे जमीन दर्ज करने के संबंध में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खेत सिंह के मोबाइल नंबर 7081202512 पर कैलेंडर संबंधी जानकारी के लिए जिला सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव के मोबाइल नंबर 7081202334 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक, समिति सचिव, सभी गन्ना पर्यवेक्षक सभी शिकायतों का विवरण रखें और उनका निस्तारण करें। ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी एवं सचिव सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय पर अनिवार्य रूप से बैठें। यदि कोई कर्मचारी किसान की बात नहीं सुनता है तो उनके मोबाइल नंबर 7081202228 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें