फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टोल कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 21 स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों ने बुधवार को एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताईं। कर्मचारियों ने टोल अधिग्रहण करने वाली कंपनी पर वेतन काटने स्पष्ट कारण पूछने पर प्रोजेक्ट के हेड एचआर सद्दाम हुसैन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने बताया टोल मैनेजमेंट से कहा गया है कर्मचारियों के साथ बैठकर समस्या का समाधान कराया जाए। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट आगरा को यूपीडा के अधिकारियों के साथ मामले को संज्ञान में लेकर समाधान के लिए अवगत कराया गया है। ज्ञापन देने वालो में ओमवीर सिंह, अतुल शर्मा, धर्मवीर गुर्जर, रामकुमार धाकरे, बृजमोहन सिंह, संजीव सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें