अछनेरा। क्षेत्र के गांव रायभा और मगुर्रा के बीच दक्षिणी बाईपास की सर्विस रोड पर दाेनों ओर यात्रियाें और वाहन चालकों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शाैचालयों का निर्माण कराया था। लाखों रुपये की लागत से बने इन शाैचालयों पर ताले लटके हुए हैं जिससे लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों और चालकों खासकर महिलाओं को परेशानी होती है। मनिया निवासी मोहित और उनकी पत्नी बिनेश ने बताया की उन्हें भी शाैचालयों पर ताला लगा मिला था। ग्रामीणों ने शाैचालयों को चालू कराने की मांग की है। टोल मैनेजर ईश्वर शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य चलने के कारण शाैचालय बंद थे।