धर्म-कर्म
शृंगार- नववर्ष पर विशेष शृंगार एवं फूलबंगला खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी शाम 6 बजे।
कथा- श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र की कथा समाधि पार्क सूर्यनगर में दोपहर 12 बजे।
भजन संध्या- राधाकृष्ण महाराज मोहन मंदिर ट्रस्ट की ओर से नववर्ष पर ठाकुर जी के नाम भजन संध्या, मोहन मंदिर बाग मुजफ्फर खां सेंट जोंस, रात 8:30 बजे।
कीर्तन- गुरुद्वारा शाहगंज में कीर्तन दरबार, दोपहर 1 बजे।
भंडारा- नेशनल चैंबर की ओर से भंडारा, लक्ष्मी नारायण मंदिर बम्बई वाली बगीची केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड दोपहर 1 बजे।
नववर्ष के कार्यक्रम
भंडारा- कमला नगर व्यापार संगठन की ओर से नववर्ष पर विशाल भंडारा विकल चौक सुल्तानगंज की पुलिया दोपहर 12:30 बजे।
छप्पन भोग- श्री बर्फी देवी चैरिटेबल की ओर से नववर्ष पर गोमाता को छप्पन भोग का कार्यक्रम, अनुभव निधि आश्रम उजरई कला हाथरस रोड सुबह 8:30 बजे।
अन्य
गोष्ठी- अखिल भारतीय जाट महासभा की अमर वीर बलिदानी गोकुला जाट के 356वें शहीदी दिवस पर हवन यज्ञ एवं विचार गोष्ठी, शाहजहां गार्डन के सामने सुबह 11 बजे।
वितरण- दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्रों को स्कूल की फीस के चेक वितरण, कॉसमॉस मॉल संजय प्लेस सुबह 11 बजे से।