धर्म-कर्म
उत्सव- श्री प्रेमनिधि मंदिर नाई की मंडी में मनोरथ उत्सव का आयोजन, रात 8 बजे।
महोत्सव- श्री जगन्नाथ मंदिर इस्कॉन और सखी ग्रुप की ओर से भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, समाधि पार्क सूर्य नगर खंदारी शाम 6 बजे।
कलश यात्रा- शिव संस्था परिवार की ओर से शिव महापुराण कथा की कलश यात्रा, चिंताहरण मंदिर जयपुर हाउस सुबह 10 बजे।
- श्री मन:कामेश्वर मंदिर मठ की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा, मंदिर से ताज व्यू गार्डन फेज-1 ताजगंज, सुबह 7:30 बजे।
- राधा कृष्ण मंदिर की ओर से से श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा, सेवला सराय ग्वालियर रोड, दोपहर 12 बजे।
प्रसाद- महिला मित्र मंडल ताजगंज की ओर से सिंधी समाज के पर्व पर आरती व प्रसाद वितरण झूलेलाल मंदिर ताजगंज शाम 7 बजे।
स्वास्थ्य
कार्यशाला- यूपी-यूके न्यूरोसाइंस सोसाइटी एवं न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी की स्पाइन एंड ब्रेन पर एक दिवसीय कार्यशाला, फतेहाबाद रोड जेपी होटल, सुबह 11 बजे।
शिविर- सामाजिक एवं धार्मिक संस्था सुखमनी सेवा का गुरु प्रकाश फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर गुरुद्वारा नार्थ ईदगाह सुबह 9 से 12 बजे तक।
सम्मान- लीडर्स आगरा की ओर से टॉक विथ आगरा में आ रहे सीनियर रोबोटिक ट्रांसप्लांट सर्जन का सम्मान समारोह, चोखो जीमन होटल दिल्ली गेट दोपहर 12 बजे।
-
अन्य
समारोह- अखिल भारतीय कोली समाज का मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह, जैन स्मृति भवन, जयपुर हाउस, दोपहर 12 बजे।
- लोकहितम चैरिटेबल सेंटर की ओर से 16वां स्थापना दिवस समारोह, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर, रात 8 बजे।
- भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से 31वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन, होटल डबल ट्री बाय हिल्टन फतेहाबाद रोड, रात 8:30 बजे।
वितरण- नारी दर्पण चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से मिट्टी के बर्तनों का वितरण, नीरव निकुंज सिकंदरा में शाम 4 बजे।
शिविर- भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का बाल संस्कार शिविर, दयालबाग में सुबह 10 बजे।