धर्म-कर्म
शिव बरात- महाकाल सेवा समिति की ओर से चतुर्थ शिव बरात और सामूहिक विवाह समारोह, अमर विहार केके नगर, सिकंदरा, दोपहर 2 बजे।
मंचन- श्री चैतन्य महाप्रभु लीला और श्री कृष्ण लीला रासोत्सव में स्वामी हरिदास लीला का मंचन, नवीन गल्ला मंडी परिसर फिरोजाबाद रोड, शाम 7:30 बजे।
महोत्सव-आचार्य श्री 108 विमल सागर संत निलय लोकार्पण महोत्सव, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर व नंदीश्वर दीप जिनालय, सुबह 8 से 11 बजे तक।
समारोह- सर्वतोभद्र जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत गोद भराई एवं सम्मान समारोह, कटरा वजीर खां दिगंबर जैन मंदिर, शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक।
अभिषेक- समरसता यात्रा और समरसता अभिषेक, मन:कामेश्वर मंदिर, पूर्वाह्न 11 बजे।
शिक्षा
कार्यक्रम- हिंदी की दशा एवं दिशा पर कार्यक्रम, सूरकक्ष, केएमआई परिसर पालीवाल कैंपस, दोपहर 12 बजे।
संवाद- कैस्पर्स होम और लायंस क्लब की ओर से विद्यार्थियों के लिए जागरूकता संवाद कार्यक्रम, होली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम, दोपहर 11:30 बजे।
-
अन्य
पुण्यतिथि- सविता नंद सेन समाज की ओर से भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि कार्यक्रम, यादव गार्डन गुलाब नगर, नरायच, दोपहर 2 बजे।
ज्ञापन-कर्पूरी ठाकुर फार्मूला प्रदेश में लागू करने की मांग पर जिलाधिकारी को ज्ञापन, कलेक्ट्रेट, दोपहर 12 बजे।
-आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में ज्ञापन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग साईं का तकिया, पूर्वाह्न 11:30 बजे।