धर्म-कर्म
राधाष्टमी- संस्कार भारती का राधाष्टमी पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रोज अपार्टमेंट, टोरंट ऑफिस के पास, जीवनी मंडी, दोपहर 3 बजे।
- राधाष्टमी पर भजन और संगीत कार्यक्रम, श्री हरमिलापी गीता मंदिर सदर भट्टी, शाम 6 बजे।
- जनकपुरी महोत्सव महिला समिति का राधाष्टमी पर किशोरी जी को पीली चिठ्ठी लिखने का कार्यक्रम, ए 210 फूल वाटिका कॉलोनी, जनकपुरी कार्यालय के पीछे, शाम 4 बजे।
- समर्पण भाव गोसेवा समिति का राधाष्टमी पर गो-महिमा महोत्सव, गोशाला कर्मयोगी, कमला नगर, सुबह 8 बजे से 1 बजे तक।
महाआरती- फूलबंगला के दर्शन व महाआरती श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर, छलेसर रोड, शाम 7 बजे।
महाप्रसाद- अग्रवाल संघ ट्रस्ट की ओर से राधारानी जन्मोत्सव पर महाप्रसाद वितरण, चिंताहरण मंदिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस, शाम 3 बजे।
रामकथा- खेमेश्वर नाथ समिति की ओर से रामकथा, खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, तोता का ताल, मदिया कटरा, शाम 5 बजे।
कार्यक्रम- जैन धार्मिक पाठशाला कर्मयोगी कमलानगर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कमलानगर, रात 8:15 बजे।
कीर्तन- सुखमनी सेवा भाव का कीर्तन समागम का आयोजन, गुरुद्वारा साहिब, शहीद नगर, सुबह 7 बजे।
फूलबंगला- श्री जगन्नाथ मंदिर में फूलबंगला और छप्पन भोग, कमला नगर, शाम 7:30 बजे।
महापर्व- दशलक्षण महापर्व छीपीटोला, पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर निर्मल सदन ताजगंज सुबह 8 बजे।
- सकल दिगंबर जैन में दशलक्षण महापर्व, महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति एस्टेट, सुबह 8 बजे।
स्वास्थ्य
शिविर- सेवा भारती पश्चिम महानगर का निशुल्क नेत्र शिविर, सामुदायिक भवन, कांशीराम आवास योजना, शास्त्रीपुरम, सुबह 10 बजे।
- आगरा व्यापार मंडल का तृतीय रक्तदान शिविर, रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी नंबर-1, चिम्मन चौराहा, सुबह 9 बजे।
ओरिएंटेशन- आईएमए आगरा की ओर से दो दिवसीय थर्ड एसडब्लूसी यूपी आईएमए का ओरिएंटेशन, आईएमए आगरा, सुबह 9 बजे।
शिक्षा
समारोह- अग्रवाल युवा संगठन का मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, अग्रसेन भवन पुष्पांजलि सभागार, लोहामंडी, शाम 4:30 बजे।
- कुशवाह युवा मंच की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, माथुर वैश्य भवन, पंचकुइयां, दोपहर 1 बजे।
प्रतियोगिता- ब्रेन ओ ब्रेन की जोनल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण, गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम, दोपहर 3:30 बजे।
चित्रकला- चित्रकला टोली संस्कार भारती का चित्रों का सृजन, 52 भावना सिटी, डीपीएस स्कूल के पास शास्त्रीपुरम, 11:30 बजे।
अन्य
बैठक- भारतीय वैश्य महासभा की बैठक, श्री लायक राम पतूरी देवी धर्मशाला, गीतांजलि हॉस्पिटल के आगे नमक गोदाम के करीब बगीची रोड, शाम 4 बजे।
अधिष्ठापन- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक का 33वां डिस्ट्रिक कैबिनेट अधिष्ठापन कार्यक्रम, होटल क्लार्क्स शिराज, ताज रोड, शाम 5 बजे।
उत्सव- सेंट मेरी चर्च का वार्षिक उत्सव, विशेष प्रार्थना सभा, प्रतापपुरा, शाम 5 बजे।