धर्म-कर्म
महोत्सव- श्री बालाजी धाम आश्रम, सहस्रघट जलाभिषेक महोत्सव, दयालबाग, सुबह 11 बजे।
पूर्णाहुति- श्री बुर्जीवाला मंदिर संचालन समिति की ओर से विश्वशांति यज्ञ एवं पूर्णाहुति, श्री बुर्जीवाला मंदिर, प्रताप नगर, सुबह 11 बजे।
कथा- मंगलम एस्टेट सोसाइटी, दयालबाग में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में महाराजा परीक्षित जन्म प्रसंग, मंगलम एस्टेट कॉलोनी, शाम 5 बजे।
अन्य
जनसभा- भारतीय किसान यूनियन अटल, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्मोत्सव जनसभा, ग्राम अरतौनी, आगरा सुबह 10 बजे।
आंदोलन- डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन, नाली, खड़ंजा, सड़क एवं नाला निर्माण के लिए आंदोलन, नगर निगम, सुबह 11 बजे।
जल सेवा- गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राहगीरों के लिए शीतल आरओ जल सेवा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर, दोपहर 2 बजे।
प्याऊ- शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से गंगा दशहरा पर ठंडे शरबत एवं मिल्क रोज की प्याऊ, मंदिर श्री राधाकृष्ण, आलमगंज, लोहामंडी, सुबह 11 बजे से।
रैली- ग्रेटर सकल दिगंबर जैन समाज कमलानगर की ओर से संत सुरक्षा के लिए आक्रोश रैली एवं आचार्य श्री ससंघ मंगल प्रवेश, ट्रांसयमुना से वाटरवर्क्स एवं कमलानगर, सुबह 6 बजे।ज्ञापन- आगरा दिगंबर जैन परिषद, संत सुरक्षा के लिए ज्ञापन कार्यक्रम, आगरा कलेक्ट्रेट, सुबह 10:30 बजे।
समारोह- भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, बाल संस्कार शिविर समापन एवं सम्मान समारोह, बाबा केशवदास सरस्वती शिशु मंदिर, दयालबाग, सुबह 10 बजे।
प्याऊ- श्री हरमिलापी गीता मंदिर समिति की ओर से गंगा दशहरा पर मिल्क रोज शरबत प्याऊ गीता मंदिर गेट, शाम 4 बजे से।
- भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा का गंगा दशहरा पर ठंडे दूध की प्याऊ एवं मौसमी फलों का वितरण, बल्केश्वर चौराहा स्थित शनिदेव मंदिर, सुबह 11 बजे।
टूर्नामेंट- एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगरा नाइट हॉकी टूर्नामेंट, एस्ट्रो टर्फ मैदान, शाम 7 बजे से।
वितरण- तेजस्विनी महिला समिति का शरबत वितरण कार्यक्रम, हनुमान मंदिर पश्चिमपुरी चौराहा, शाम 5 बजे।
कार्यक्रम- स्पाइसी शुगर संस्था की ओर से बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के शो ‘कुछ भी हो सकता है’ का आयोजन, सूरसदन प्रेक्षागृह, शाम 7 बजे।