फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड नामावली व पंजीकरण फॉर्म जमा करने का आज आखिरी मौका

Sat, 11 Nov 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड की नामावली और पंजीकरण की सूची जमा करने के लिए विद्यालय संचालकों पर शनिवार को दोपहर दो बजे तक का मौका है। इसके बाद विद्यालय नामावली व पंजीकरण जमा करने से वंचित रह जाएंगे। 115 विद्यालयों ने अभी तक अपनी नामावली जमा नहीं की है। 15 नवंबर तक दिवाली पर्व के चलते कार्यालय में अवकाश रहेगा। इस बीच 16 नवंबर को बोर्ड की टीम आ रही है।जिले में 265 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा की नामावली व कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण की सूची जमा करने के लिए विद्यालयों के संचालकों को कई बार मौका दिया जा चुका है। अब तक महज 150 स्कूलों ने ही अपनी नामावली व पंजीकरण सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा की है। वैसे तो शनिवार से 15 नवंबर तक कार्यालय में दिवाली का अवकाश होने जा रहा है, लेकिन कोई विद्यालय जमा करने से वंचित न रह जाए इसके लिए दोपहर दो बजे तक शनिवार को कार्यालय खोलने की व्यवस्था की गई है। नामावली व पंजीकरण जमा होने के बाद इनके सत्यापन का कार्य भी होना है, लेकिन विद्यालय संचालक व प्रधानाचार्यों को बच्चों के भविष्य की भी चिंता नहीं है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद की एक टीम 16 नवंबर को आएगी। टीम तय अवधि में जमा हो चुके नामावली व पंजीकरण फॉर्म अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें