आगरा। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर (19) बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले रोमांचक रहे। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों अंडर-14, 17 और 19 में खेली जा रही हैं। टीसा स्कूल ने डीएवी नोएडा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। द इंटरनेशनल स्कूल में यह प्रतियोगिता 28 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता के परिणाम में अंडर-19 बालिका में पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल ने नेशनल पब्लिक स्कूल को, द मंथन ने केएल इंटरनेशनल को, एसएच पब्लिक स्कूल ने गायत्री पब्लिक स्कूल को, आचार्यकुलम उत्तराखंड ने सेेंट फ्रांसिस को, मयूर स्कूल ने रामाज्ञा पब्लिक स्कूल को, एजे स्कूल ने एमिटी पब्लिक स्कूल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में केडीबी पब्लिक स्कूल ने अमोल चंद पब्लिक स्कूल को, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल ने जाॅन इंटरनेशनल स्कूल को, दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा ने स्पर्श ग्लोबल स्कूल को, विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल को, बालभारती पब्लिक स्कूल ने स्टेप बॉय स्टेप को, उर्सुलिन कॉन्वेंट ने द हैजल मून स्कूल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में कैंब्रिज स्कूल ने मंगलम स्कूल को, शिव नादर स्कूल ने सेंट फ्रांसिस को, सेमरविल इंटरनेशनल स्कूल ने सरस्वती अकादमी को, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने मयूर स्कूल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका इरशाद खान, विवेक कुमार झा, सादिक अली, हरेंद्र कुमार, प्रणव, मृत्युंजय, आयुष ने निभाई। इस दौरान नैना कालरा, सुनैना कालरा, अभय माथुर, वरुण कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार खनूजा, आयोजन सचिव नंदी रावत, प्रदीप उपाध्याय, अनुज कुमार, प्रेमलता यादव, सपना यादव आदि की मौजूदगी रही।