फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म से तंग आकर की थी महिला ने आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला ने बार दुष्कर्म से तंग आकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का 17 अगस्त को फांसी के फंदे पर शव लटका मिला था। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक महिला की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। मां का आरोप है कि उसकी पुत्री से उसकी ससुराल के ही गांव के युवक ओमप्रताप ने संबंध बना लिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह उसे संबंध बनाए रखने के लिए बार बार धमकाता रहता। उसने बेटी की वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 17 अगस्त को उसने बेटी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे उकसाया कि या तो आत्महत्या कर ले या फिर वह उसके साथ इसी तरह से दुष्कर्म करता रहेगा। जिसकी जानकारी बेटी ने अपने पति व मुझे दी और उसी रात उसने आत्महत्या कर लिया। कोतवाली प्रभारी सिद्घार्थ तोमर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें