फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जोश और जज्बे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 15 Aug 2025 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 38 जिले में डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा तिरंगा यात्रज्ञ निकालती। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी का आयोजन श्रीगणेश इंटर कॉलेज में किया। गोष्ठी के पश्चात शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभाजन की विभीषिका में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए नमन किया गया।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि भारत की वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों के द्वारा सही गई यातनाओं एवं वेदनाओं का स्मरण दिलाने के लिए स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता तमाम बलिदानों के बाद मिली है। जिसे अक्ष्क्षुण रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को हर किसी को सम्मान देना चाहिए जिन शहीदों ने अपना बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। उन्होंने स्वतंत्रता के शहीदों को नमन किया। इसके पश्चात शहर में तिरंगा यात्रा मौन जुलूस के रूप में निकाली गई। तिरंगा यात्रा ने सोरों गेट, बारहद्वारी, नदरई गेट, मालगोदाम तिराहा सहित अन्य इलाकों में भ्रमण किया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, एएसपी राजेश भारती, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, सीओ शाहिदा नसरीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें