सिकंदरा चौराहे पर तिरंगा यात्रा के समापन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
आश्रम के बुजुर्ग और विभिन्न स्कूलों के छात्र हुए शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
अमर उजाला के अभिनव अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला की ओर से विशाल रैली निकाली गई। रथ में सवार होकर सुबह आठ बजे आश्रम से सिकंदरा चौराहे तक बैंडबाजा व झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। सिकन्दरा चौराहे पर पहले तिरंगा फहराया और ठीक दस बजे राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर राजकुमार जैन, सन्देश जैन, सुनील जैन, रविकान्त शर्मा, संजय गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, रमेश पुरी, साहूकार उपाध्याय, शिवराम सिंघल, वेदप्रकाश गोस्वामी, महन्त भरत गिरी प्रधान, दीपक गोस्वामी गेंदालाल महेरे इंटर कॉलेज से मुकेश शर्मा, एसकेडी स्कूल के टीचर व बच्चे व, (आश्रम अध्यक्ष) शिव प्रसाद शर्मा, विनय शर्मा, धीरज चौधरी, नंदकिशोर शर्मा आदि उपस्थित रहे।