मैनपुरी। दीवानी न्यायालय आज से सुबह सात बजे से खुलेंगे। दोपहर एक बजे तक काम होगा। जिला जज अनिल कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
गर्मी को देखते हुए दीवानी न्यायालय का समय बदला गया है। आदेश के अनुसार दो मई से 30 जून तक न्यायालय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक मध्यांतर अवकाश रहेगा। जिला जज के न्यायालय में सुबह आठ बजे जमानत प्रार्थना पत्र और 11 बजे से अपील और निगरानी के मामलों की सुनवाई होगी। अन्य न्यायालयों में सुनवाई का समय पीठासीन अधिकारी खुद तय करेंगे। संवाद