फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी से लाखों रुपए के आभूषण ठग ले गए टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर में पुलिस बनकर शातिरों द्वारा ठगी करने की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ठगों ने एक और घटना को अंजाम दिया। ठग रेलकर्मी से लाखों रुपये के आभूषण लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे करीब की है। बाल्मीकि मंदिर के निकट आउट हाउस निवासी अमर सिंह रेलवे में कर्मचारी हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर बैंक कार्य से एसबीआई जंक्शन शाखा आया था। वह बैंक के सामने खड़ा था तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए तथा उससे स्वयं को पुलिस वाला बताते हुए कहा कि लूट की घटनाएं हो रहीं हैं और तुम इस तरह चेन अंगूठी पहनकर घूम रहे हो। उन्होंने उसके गले से चेन व हाथों से अंगूठियां उतरवा लीं तथा एक कागज में लपेटते हुए उसे दे दीं। उनके जाने के बाद जब उसने कागज की पुड़िया को खोला तो उसके होश उड़ गए। कागज में उसकी चेन व अंगूठी न होकर कंकड़ रखे थे। अमर सिंह ने बताया कि पांच तोले की उसकी मोटी चेन तथा चार तोले की तीन अंगूठियां थीं, जिन्हें शातिर ले गए। उसे उन्होंने पुलिस वाला बताया तो उसने दरोगा समझकर चेन अंगूठी दे दी थी, जिन्हें उन्होंने कागज में रखकर वापस दे दिया था। शातिरों ने कब पुड़िया बदल दी उसे पता ही नहीं चला। रेलकर्मी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तथा ठगों की तलाश की, किंतु उनका कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें