फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंगबाजों पर मां-बेटे को पीटने का आरोप

Sun, 19 Jul 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: पत्नी और बेटा पीटा- भूपालपुरा का घायल रॉकी
विज्ञापन
बाह। झगड़े में गिरफ्तार पति की जमानत के लिए बेटी संग निकली महिला के साथ रंगबाजों ने मारपीट कर दी। कस्बे के हनुमान नगर, जुलाहपुरी में रास्ते और पानी भरने के विवाद में 15 जुलाई की रात हुए झगड़े में पुलिस ने भोला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। भोला की पत्नी डाॅली ने बाह थाने में दी तहरीर में कहा है कि 16 जुलाई की दोपहर अपनी बेटी गौरी के साथ पति की जमानत के लिए घर से आधार कार्ड लेकर निकली थी। बाइक सवार तीन युवक आए और गाली देने लगे। कह रहे थे कि झगड़े की पुलिस से शिकायत कर क्या बिगाड़ लिया। विरोध करने पर उसके और बेटी के साथ मारपीट की। भीड़ जुटने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर बाह पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें