फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का गला दबाकर चंबल नदी में फेंका, सुबह बेहोश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पति और रिश्तेदारों ने मरा समझकर सोमवार को धौलपुर के भूड़ा (दिहोली) घाट पर चंबल नदी में पिनाहट निवासी महिला को फेंक दिया था। मंगलवार सुुबह घाट पर पहुंचे नाविक ने उसे बेहोशी की हालत में निकाला। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पति और रिश्तेदारों पर गला घोंटकर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इलाज के बाद होश में आई महिला ने बताया कि उसका नाम राजकुमारी (25) है। मायका पिनाहट में है। शादी अंबाह निवासी सुनील के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले पति उसे अपनी बहन के घर रतनपुर (बसेड़ी) छोड़ गया था। सोमवार को बेटे की तबियत खराब होने की बात कहकर पति उसे बाइक से ले गया। दूसरी बाइक पर ननदोई भगवान और भांजा सचिन सवार थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे पीटा। गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। मरा समझ कर चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक महिला का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मायके से परिजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें