पिनाहट। पुलिस के अनुसार, कस्बा पिनाहट निवासी रिंकू, नीरज और जेनी बुधवार को कस्बे के एक सार्वजनिक स्थल पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।