फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पॉक्सो एक्ट के दोषी को तीन साल की सजा

Fri, 25 Jul 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट के दोषी को 3 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से गांव के ही वीरी सिंह ने 28 अप्रैल 2020 को यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में नाबालिग के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की विवेचना करने के बाद पत्रावली कोर्ट में पेश कर दी। कोर्ट में उसका दोष सिद्ध हो गया। कोर्ट ने धारा 354 ख में 3 साल की सजा तथा 3 हजार रुपये जुर्माना, धारा 8 पॉक्सो एक्ट में 3 साल की सजा व 3 हजार रुपये जुर्माना लगाया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने पर सजा में 3 माह के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें