फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नौ चोरी की बाइकें बरामद

Sat, 10 Aug 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा पुलिस, एसओजी सर्विलांस टीम ने वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने एक मोबाइल, बाइकों की चाबियां व 780 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पकड़े गए वाहन चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।एएसपी राजेश भारती ने बताया कि गंजडुंडवारा पुलिस व एसओजी सर्विलांस टीम ने सूचना पर तीन वाहन शातिर चोर बंटी निवासी ग्राम बमनपुरा, आरिफ निवासी सहवाजपुर व प्रमोद निवासी अजीतनगर थाना सुन्नगढ़ी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइकों के संबंध में पूछताछ की तो कोई कागज आदि नहीं दिखा सके। पुलिस ने पूछताछ के बाद अन्य बाइकें भी बरामद कीं। कुल नौ बाइकें बरामद हुईं। यह बाइकें जिले में और जिले के बाहर से चुराई गईं थीं। पुलिस सभी बाइकें बरामद करने के उपरांत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें