फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो सगी बहनों सहित तीन किशोरियां अगवा

Fri, 08 Mar 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कागसंज। क्षेत्र के अलग-अलग गांव से तीन किशोरियों को अगवा किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोरियों को बरामद करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र के एक गांव से दो मार्च की दोपहर दो बहनें खेत पर गई हुईं थीं। जो घर वापस नहीं आईं। उनके वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उनकी तलाश की। इस दौरान उन्हें जानकारी हुई कि गांव का ही राम प्रकाश दोनों को अगवा कर ले गया है। मामले में पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।क्षेत्र के एक अन्य गांव से 14 फरवरी को किशोरी खाद खरीदने के लिए बाजार गई थी लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका पता नहीं लगा तो किशोरी के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी किसी से फोन पर बात करती थी। वहीं उसे अगवा कर ले गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। शीघ्र ही किशोरियों को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें