फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन शिक्षकों को विद्यालय किए गए आवंटित

Thu, 27 Jun 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शिक्षकों को बृहस्पतिवार से विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन तीन दिव्यांग शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटित किए गए। अब शुक्रवार को 210 शिक्षक- शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 12460 शिक्षक भर्ती के तहत जनवरी माह में दो चरणों में 213 शिक्षक मिले। इनको विद्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दिव्यांग महिला एवं पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया की गई। इसमें एक महिला एवं दो पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हुए। शेष 210 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया शुक्रवार को होगी। सुबह 10 बजे से विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले महिला शिक्षकों को विकल्प चयन करने के लिए मौका दिया जाएगा। इसके बाद पुरुष शिक्षकों को विकल्प चयन करने का अवसर दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 29 जून को रिजर्व दिन रखा गया है। इससे दो दिनों में विद्यालय आवंटन से वंचित शिक्षकों को मौका दिया जाएगा।


शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन तीन दिव्यांग महिला एवं पुुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए। - राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें