फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे के तीन लोको इंस्पेक्टर अदालत में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आगरा। रेलवे के लोको पायलट ने गाली-गलौज, जाने से मारने की धमकी व अन्य आरोप लगाकर अदालत में वाद दायर किया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह ने मुकदमे के विचारण के लिए लोको इंस्पेक्टर रघुवीर शरण शुक्ला, हरी दत्त शर्मा और राजेश शर्मा को तलब किया है। लोको पायलट श्याम सिंह ने अदालत में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें बताया कि वह भारतीय रेल में आगरा कैंट स्टेशन पर तैनात हैं। विभाग द्वारा समय-समय पर उनके काम की सराहना कर प्रशस्ति पत्र एवं आर्थिक रूप से भी पुरस्कृत किया गया है। 22 नवंबर 2022 को विपक्षी गण ने आगरा कैंट स्टेशन पर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें