आगरा। एसएमएओ इंटर कॉलेज में हुई 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में सम्राट अशोक एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते। एकेडमी के कोच हर्ष कल्याण के मार्गदर्शन में कमला अरुण इंटर कॉलेज की नंदिनी एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज की संध्या गुनकर और आदित्या ने स्वर्ण पदक जीतकर मंडलीय कराटे प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी के संरक्षक मुकेश कल्याण, अचल सिंह चंद्रवाकर, अध्यक्ष व आर्मी ट्रेनर जितेंद्र कल्याण, मनीष विजल, धर्मेंद्र कल्याण, लोकेश कुमार और रवि आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।