फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फरसे से हमला कर तीन लोगों को किया घायल

Sat, 13 Jul 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा में एक दिन पूर्व हुए विवाद के बाद आरोपियों ने एक परिवार के लोगों पर फरसा से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का मेडिकल कराया गया। एक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा मुन्नालाल का भतीजा सुरजीत बृहस्पतिवार को गांव के ही रहने वाले गुड्डा के घर के सामने से बाइक लेकर निकला था। तभी मार्ग पर पानी भरा होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। उक्त विवाद को लेकर गुड्डा पक्ष के लोग नाराज थे। बृहस्पतिवार की सुबह गुड्डा पक्ष के लोगों ने कुचैला जाने वाले तिराहा के पास मुन्नालाल के पुत्र सुमित, भतीजे सुरजीत और चचेरे भाई मनोज को घेर लिया। गाली गलौज करते हुए तीनों को लाठी-डंडे और फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों के परिजन से जानकारी ली। घायल सुमित का इलाज सीएचसी कुचेला पर चल रहा है। वहीं मनोज और सुरजीत की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें