फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बंदरौली में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े के बाद पुलिस ने रघुनाथ हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया। वहीं, ग्राम सीकरी चार हिस्सा में विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चंद्रभान और विष्णु के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।