फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीसीएम की टक्कर से तीन लोग हुए घायल

Mon, 24 Jul 2023 04:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से तीन लोग हुए घायल
विज्ञापन

मैनपुरी। कुरावली मार्ग पर रविवार की देर शाम डीसीएम की टक्कर लगने एक बाइक और साइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम भोगांव रोड निवासी राजेश कुमार साथी परेश के साथ कुरावली से वापस घर लौट रहे थे। बाइक जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर गांव खटिकपुर के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। वहीं बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार सर्वेश कुमार निवासी कस्बा कुरावली भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन


बाइक फिसलने से युवक घायल
कुसमरा। सौंरिख मार्ग पर रविवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। कन्नौज निवासी राधा किशन देर रात किशनी क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। बाइक जब सौंरिख मार्ग पर पहुंची। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। परिजन एक निजी चिकित्सक से मरहम पट्टी कराने के बाद घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें