फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालक सहित तीन को अलग-अलग स्थानों पर सांप ने डसा

Sun, 05 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने की घटना हुई। एक बालक सहित तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। । सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। सोरों के गांव खैरपुर निवासी धर्मेंद्र (21) पुत्र जगदीश रविवार दोपहर 2 बजे खेत पर धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी चीख निकल गई। घर पहुंचकर धर्मेंद्र ने सर्पदंश के बारे में परिजन को जानकारी दी। परिजन ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। दूसरा मामला सुन्नगढ़ी के ग्राम एम मध्यम नगर का है। धर्मसिंह (29) पुत्र हाकिम सिंह रविवार सुबह 10:30 बजे खेत पर फसल में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजन उसे पटियाली सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। गंजडुंडवारा के गांव गढ़का निवासी अर्जुन (10) पुत्र प्रेमपाल दोपहर 12:15 बजे खेत पर गया था। इसी दौरान सर्प ने पैर में डस लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संजीव सक्सेना ने बताया कि सांप के डसने पर पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। इससे उसकी जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें