फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में तीन मरीज मलेरिया से संक्रमित मिले

Mon, 05 Aug 2024 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे बुखार पीड़ित मरीजों में से तीन में जांच के बाद मलेरिया की पुष्टि हुई। भीड़ के चलते मरीजों को दिक्कत हुई। मरीजों को उपचार कराने में काफी समय भी लगा।
विज्ञापन

जिले में दो नगरीय एवं 29 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्राें पर आरोग्य मेला लगाया गया। इनमें 30 डॉक्टर एवं 87 पैरा मेडिकल मौजूद रहा। मेले में सुबह से ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। कोई सर्दी-जुकाम से परेशान था तो किसी को तेज बुखार की शिकायत थी। इस तरह से मेले में कुल 1153 मरीज पहुंचे। इनमें 472 पुरुष, 425 महिलाएं व 256 और बच्चे शामिल रहे।
बुखार से पीड़ित होकर आए 49 मरीजों में से 34 की मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें से तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। पांच मरीजों में रक्त अल्पता की शिकायत मिली। आठ हाइपरटेंशन के मरीज पहुंचे। सात गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। आठ गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा सर्दी, खांसी, पेट दर्द आदि की शिकायत लेकर भी मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें