फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित मरीज सहित तीन मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सांस और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में बुखार और सांस लेने में दिक्कत के चलते तीन मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। इमरजेंसी से पांच मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को सुबह से मरीजों की भीड़ रही। यहां 705 मरीजों को उपचार दिया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुजरई निवासी 55 वर्षीय नरेश चंद्र को बुखार आ रहा था। परिजन ने उसे मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की रात उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी रामदुलारे की 55 वर्षीय पत्नी सत्यवती को सांस लेने की दिक्कत के चलते बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उनकी मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी 81 वर्षीय सोमेश्वर को सांस लेने में दिक्कत पर परिजन बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें