फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रीवेंप योजना में 150 करोड़ से बनेंगे तीन नए बिजलीघर

Wed, 03 Jan 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन



जिले में बिजली की समस्या दूर होगी। उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने के लिए रीवेंप योजना के तहत जिले के तीन वितरण खंडों में तीन नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।


रीवेंप योजना के तहत जिले की विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए काम किया जा रहा है। जिले में तीन विद्युत वितरण खंड हैं। तीनों वितरण खंड में एक एक नया बिजलीघर बनाया जाएगा। योजना के तहत दिसंबर 2025 तक तीनों बिजलीघर का निर्माण पूरा कराकर संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू कराने का लक्ष्य विभाग ने तय किया है। रीवेंप योजना के तहत 800 करोड़ की लागत से तीन चरणों में काम कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन



पहले चरण में जर्जर तार और बिजली के खंभे बदलने का काम करने के साथ ही दूसरे चरण में नए ट्रांसफार्मर लगाकर पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। अंतिम चरण में कुल 150 करोड़ रुपये की लागत से जिले में तीन नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। जिले में अभी 56 बिजलघर हैं। तीन नए बिजलीघर बनने के बाद बिजलीघरों की कुल संख्या 59 हो जाएगी।
विज्ञापन






वितरण खंड स्थान

विद्युत वितरण खंड प्रथम भोजपुरा

विद्युत वितरण खंड द्वितीय नवीगंज
विद्युत वितरण खंड तृतीय परोंख
तीनों बिजलीघर का निर्माण कुल 150 करोड़ की लागत से होगा।





रीवेंप योजना के तहत जिले में 800 करोड़ की लागत से काम होना है। उपभोक्ताओं की समस्या दूर करने के लिए 150 करोड़ की लागत से तीनों वितरण खंड में एक एक बिजलीघर का निर्माण कराया जाएगा। वर्ष 2025 के अंत तक नए बिजलीघरों से आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। - रविप्रताप, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें