फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: मैनपुरी में कोरोना के तीन नए केस आए, स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय

Tue, 09 Aug 2022 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शहर के अलग-अलग मोहल्ला निवासी एक महिला और दो पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने तीनों को होम आइसोलेट कराते हुए उनका उपचार शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
कोरोना के नए मामले सामने आए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ के आदेश पर तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। पूरे एक माह बाद एक साथ तीन कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या नौ पहुंच गई है। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। सोमवार की रात प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के अलग-अलग मोहल्ला निवासी एक महिला और दो पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने तीनों को होम आइसोलेट कराते हुए उनका उपचार शुरू करा दिया है। सीएमओ ने तीनों की यात्रा हिस्ट्री का पता लगाने के साथ ही सही होने तक होम आइसोलेट रखने के निर्देश दिए हैं।

 सीएमओ ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, जो तीन नए संक्रमित मिले हैं उनमें फिलहाल कोई खतरनाक लक्षण नहीं हैं। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या इसी के साथ  नौ पहुंच गई है। 

बूस्टर डोज लगवाने में ना करें लापरवाही 

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा है कि कोरोना से पूरी तरह से बचाव के लिए कोरोना के सभी टीके लगवाना जरूरी है। जिले में कोरोना टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लिया है वे किसी भी कार्य दिवस में जिला अस्पताल या किसी भी सीएचसी पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें