फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: झाड़ियों में पड़ी मिली तीन माह की बच्ची, दो घंटे बाद थाने पहुंची मां ने बताया क्या हुआ था...

Sun, 18 Sep 2022 06:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बच्ची को झाड़ी में पड़ा देख महिला हैरान रह गई। उसने आसपास देखा, लेकिन वहां कोई नहीं थी। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई। 
विज्ञापन
बच्ची को मां के सुपुर्द करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में रविवार की दोपहर एक महिला को जीएसएम डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियों में तीन माह की बच्ची रोते हुए मिली। महिला ने बच्ची के बारे में थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची का फोटो जनपद के सभी थानों में पहचान के लिए भेज दिया। वहीं करीब दो घंटा बाद एक महिला ने थाना पहुंच कर बताया कि झाड़ियों में मिली बच्ची उसकी है। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मां की सुपुदर्गी में दे दिया।

ये है मामला 

थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला निवासी मधू सिंह रविवार की दोपहर जीएसएम डिग्री कॉलेज के पास से होकर विदुर आश्रम जा रहीं थी, इस दौरान किसी नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उनके पैर रुक गए। आवाज आने वाली दिशा में कुछ दूर जाकर देखा तो करीब तीन माह की बच्ची झाड़ियों में पड़ी रो रही थी। मधू ने बच्ची को तुरंत ही अपनी गोद में ले लिया और चुप कराने का प्रयास करने लगीं। इधर-उधर देखा लेकिन बच्ची के साथ वाला कोई नजर नहीं आया। 

दो घंटे बाद थाने पहुंची मां

इसके बाद उन्होंने बच्ची के मिलने की जानकारी थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने बच्ची के फोटो आसपास के थानों में भेज दिए, बच्ची गुलाबी रंग की एक टी-शर्ट पहने हुए है। जानकारी न मिलने पर पुलिस ने बच्ची को मधू की सुपुदर्गी में छोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद काजीटोला निवासी सलोनी थाना पहुंची, उसने बताया कि वह पड़ोस के गांव गई थी। बड़ी बेटी को तीन माह की पुत्री सौंप गई थी, लेकिन बड़ी बेटी उसे झाड़ियों में लिटाकर खेलने लगी। इस बीच रोती हुई बच्ची को महिला ने उठा लिया और थाना ले आईं। पुलिस ने आवश्यक जानकारी लेने के बाद बच्ची को सलोनी की सुपुदर्गी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें