फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झडिय़ों में पड़ी मिली तीन माह की नवजात

सार

रविवार दोपहर महिला को जीएसएम डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियों में करीब तीन माह की बच्ची रोते हुए मिली।महिला ने बच्ची के बारे में पुलिस को सूचना दी।कुछ देर बाद काजीटोला निवासी सलोनी थाने पहुंची, उसने बताया कि वह पड़ोस के गांव गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेवर। रविवार दोपहर महिला को जीएसएम डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियों में करीब तीन माह की बच्ची रोते हुए मिली। महिला ने बच्ची के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची के फोटो जनपद के सभी थानों में पहचान के लिए भेजे। करीब दो घंटे बाद एक महिला ने थाने पहुंच कर बताया कि झाड़ियों में मिली बच्ची उसकी है। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मां की सुपुदर्गी में दे दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीटोला निवासी मधू सिंह रविवार दोपहर जीएसएम डिग्री कॉलेज के पास से आश्रम जा रहीं थी। इस दौरान नवजात के रोने की आवाज सुनकर वह रुक गई। आवाज की दिशा में जाकर देखा तो करीब तीन माह की बच्ची झाड़ियों में पड़ी रो रही थी। मधू ने बच्ची को गोद में ले लिया। बच्ची मिलने के बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची के फोटो आसपास के थानों में भेज दिए, बच्ची गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहने हुए थी। कुछ देर बाद काजीटोला निवासी सलोनी थाने पहुंची, उसने बताया कि वह पड़ोस के गांव गई थी। बड़ी बेटी को तीन माह की पुत्री सौंप गई थी, लेकिन बड़ी बेटी उसे झाड़ियों में लिटाकर खेलने लगी। इस बीच रोती हुई बच्ची को महिला ने उठा लिया और थाने ले आई। पुलिस ने आवश्यक जानकारी लेने के बाद बच्ची को सलोनी की सुपुदर्गी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें