फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल से गायब हुए तीन 3 नोएडा पहुंचे

Sat, 23 Sep 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बिरतिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले एक ही कक्षा के 3 छात्र शुक्रवार को अचानक लापता हो गए। परेशान परिजन थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों छात्र नौकरी करने के इरादे से नोएडा में एक व्यक्ति के पास पहुंचे हैं। जल्द ही टीम उन्हें वापस लेकर आएगी।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव बिरतिया निवासी अजय कुमार का पुत्र अंकुश (14) गांव हसुआ निवासी सर्वेश शाक का पुत्र अर्पित (14) और गांव नगला अनी निवासी आदर्श (15) बिरतिया के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 के छात्र हैं। शुक्रवार को तीनों विद्यालय आए थे और छुट्टी होने के बाद स्कूल से तीनों कहां गए किसी को नहीं पता। काफी समय बीतने के बाद जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं हाे सकी।
लापता हुए तीनों छात्र के पिता थाना एलाऊ पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी नामजद उनके बच्चों को अपने साथ दिल्ली ले गया है। जब उस से बात की और बच्चों को लौटाने के लिए कहा तो कहने लगा कि भेजे देंगे। बच्चे दो दिन से गायब हैं। थानाध्यक्ष विपिन तोमर ने बताया कि तीनों छात्र लापता नहीं हुए हैं। सभी सकुशल हैं। नोएडा में एक व्यक्ति के पास नौकरी के इरादे से पहुंचे हैं। उक्त व्यक्ति से संपर्क हो चुका है। जल्द ही टीम तीनों छात्रों को लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें