किरावली। थाना मलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार बाइकें भी बरामद की है।
थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में निक्की, असलम और आशु निवासी धनौला, थाना मलपुरा हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात में वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी बाइक से आए युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पर, सिपाहियों ने इन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद