फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जंगली जानवर के हमले में तीन घायल

Mon, 07 Oct 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के किरामई व खैरपुर गांव में जंगली जानवर ने एक बालक सहित तीन पर हमला किया। घायल तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंगली जानवरों के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

किरामई गांव निवासी प्रवेश कुमार का चार वर्षीय पुत्र मृदुल रविवार की सुबह 6 बजे के करीब शौच करने के लिए खेत की तरफ गया था। उसी दौरान उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। उसके चाचा उर्वेश (22) ने उसे बचाने का प्रयास किया, इस पर जानवर ने उनके उपर भी हमला कर दिया।
इस दौरान बालक और उसके चाचा घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों को आता देख जानवर वहां से भाग गया। परिजन ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वहीं गांव खैरपुर निवासी गौरव पुत्र सुखवीर सिंह सुबह खेत में शौच करने गया था। उसी दौरान जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख जानवर वहां से भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जंगली जानवर के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें