पिनाहट। गांव झोरियन में कुत्ता भगाने के विवाद पर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में प्रथम पक्ष के मनीष, मुकेश और दूसरे पक्ष की शीला देवी घायल हो गईं। सोमवार को कुत्ता भगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया था। मंगलवार शाम को यह विवाद फिर बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट करने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार और मेडिकल किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।