फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला सहित तीन को पीटा, दी तहरीर

Fri, 01 Nov 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव अमिरसा में आरोपियों ने महिला, उसकी सास व ननद की जमकर पिटाई लगाई। साथ ही तमंचे से फायर भी किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता अनीता ने बताया कि 12 नवंबर को उसके देवर की शादी है। अनीता का आरोप है कि वह जब शादी की तैयारियों के लिए घर पहुंची तो गांव के ही पूजा, राहुल, गौरव, नन्नेराम ने उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों को आता देख आरोपी चले गए। अनीता ने आरोप लगाया कि शाम को एक बार फिर चारों आरोपी घर आए और उसकी सास कलावती, ननद ममता व उसके साथ लाठी-डंडो व सरिया से मारपीट की। साथ ही गौरव ने तमंचे से फायर किया। जो कि मिस हो गया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें