फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाला निर्माण के विरोध में तीन घंटे हंगामा, काम रुकवाया

Sun, 19 Jul 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।गढ़ी उदयराज रोड पर नाला निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते पीतावाली पोखर के ग्राम
विज्ञापन
फतेहाबाद।नगर पंचायत फतेहाबाद की ओर से गढ़ी उदयराज रोड पर कराए जा रहे नाले के निर्माण का शनिवार को पीतावाली पोखर के ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए, निर्माण कार्य रुकवा दिया और बुलडोजर से नाले में मिट्टी डलवा दी।ग्रामीण धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नाले का पानी पीतावाली पोखर में छोड़ा जा रहा है। उनका आरोप है कि इससे पूरे कस्बे का पानी पोखर में पहुंचेगा, जिससे पोखर ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में पानी भर जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में पहले ही पोखर का पानी घरों तक पहुंच जाता है, ऐसे में कस्बे का पानी आने से हालात और गंभीर हो जाएंगे।विरोध के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक नारेबाजी और हंगामा किया तथा निर्माण कार्य बंद करा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बुलडोजर से नाले में मिट्टी डलवाकर पानी का बहाव गांव की ओर जाने से रोक दिया। जानकारी पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत थी और उन्हें समझाया कि नाला पहले का उसी को बनाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान बीपी सिंह, फूलन देवी, कांता देवी,भानो देवी, रविता, ममता देवी, अंगूरी देवी, मीरा देवी, मानिकचंद, बंटू, मनोज, सूरज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या बात करने पर बताया कि पहले का नाला बना हुआ है नाला टूट गया था इसलिए बनाया जा रहा है। नगर पंचायत फतेहबाद का पानी शुरू से पीतावाली पोखर में ही जाता है। पीतावाली पोखर के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें