कटरा मदारी खां में हाजी वारिस अली शाह के उर्स पर मौजूद लोग।
आगरा। कटरा मदारी खां स्थित अस्ताना-ए-हजरत हाजी वारिस अली शाह का तीन दिवसीय उर्स अदब व एहतराम के साथ शुरू हुआ। अस्ताने के सज्जादानशीं सैयद जावेद अली उर्फ मीनू वारसी ने बताया कि वारिस पाक 13 साल की उम्र में आगरा तशरीफ लाए थे और उन्होंने दुनिया को हमेशा मोहब्बत का पैगाम दिया। उर्स के पहले दिन असर की नमाज के बाद गुलपोशी और अकीदतमंदों की हाजिरी का सिलसिला शुरू हुआ। नमाज के बाद मौलाना अमीरुद्दीन ने महफिल-ए-मिलाद शरीफ पढ़ी। इस दौरान इरशाद, हाफिज तुफैल, आमन, गुड्डू, रियाजुद्दीन, शानू आदि मौजूद रहे।